Wednesday, 23 September 2026
देश
BJP State In-Charge 2026: BJP में बड़ा फेरबदल, उत्तर प्रदेश-हरियाणा और पंजाब समेत 36 राज्यों के प्रभारी बदले गए, नए सह-प्रभारी नियुक्त, पढ़ें पूरी लिस्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली। BJP State In-Charge 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से की गई इन नियुक्तियों के तहत कई वरिष्ठ नेताओं को राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।
इस संगठनात्मक फेरबदल में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पंजाब के प्रभारी बने डॉ. सतीश पूनिया
भाजपा ने पंजाब का प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को बनाया है। वहीं वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को पंजाब के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश पूनिया भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
इसके अलावा गुजरात का प्रभारी तरुण चुघ, राजस्थान का प्रभारी संजय भाटिया, महाराष्ट्र का प्रभारी बैजयंत जय पांडा, जबकि तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सुनील बंसल को दी गई है।
प्रमुख नियुक्तियां
पंजाब: डॉ. सतीश पूनिया — सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, डॉ. अलका गुर्जर
उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े — सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा
गुजरात: तरुण चुघ — सह-प्रभारी अजय महावर, गोमती साई
राजस्थान: संजय भाटिया — सह-प्रभारी कविता पाटीदार, कुलजीत चहल
महाराष्ट्र: बैजयंत जय पांडा, अमित मालवीय — सह-प्रभारी सदानंद शेट तानावडे, कमलजीत सहरावत
हरियाणा: स्मृति ईरानी — सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह
हिमाचल प्रदेश: श्रीकांत शर्मा — सह-प्रभारी दर्शाना सिंह
दिल्ली: डॉ. विनय सहस्रबुद्धे — सह-प्रभारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शना बेन जरदोश
तेलंगाना: सुनील बंसल — सह-प्रभारी अभय पाटिल, रेखा शर्मा
पश्चिम बंगाल: सुनील बंसल — सह-प्रभारी लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा
उत्तराखंड: राम माधव, अरविंद मेनन — सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज
भाजपा का यह संगठनात्मक बदलाव ऐसे समय हुआ है जब पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी ने इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन में बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की थी।
यहां देखें पूरी लिस्ट
क्र.सं. | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | प्रभारी | सह-प्रभारी |
1 | अंडमान & निकोबार | जय प्रकाश (दिल्ली) | - |
2 | अरुणाचल प्रदेश | डॉ. देवेश कुमार (बिहार) | - |
3 | आंध्र प्रदेश | वनथी श्रीनिवासन | डॉ. अरविंद भदौरिया |
4 | असम | मंगल पांडे | फांग्नोन कोन्याक |
5 | बिहार | मनोज टिग्गा | हरीश द्विवेदी, श्रीमती संगीता यादव |
6 | चंडीगढ़ | रोहन गुप्ता | - |
7 | छत्तीसगढ़ | महेंद्र पांडे | स्मृति ईरानी, श्री सिद्धार्थ शम्भू |
8 | दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | - |
9 | दिल्ली | डॉ. विनय सहस्रबुद्धे | जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश |
10 | गोवा | डॉ. भारती प्रवीण पवार | अनिल एंटनी |
11 | गुजरात | तरुण चुघ | अजय महावर, श्रीमती गोमती साई |
12 | हरियाणा | स्मृति ईरानी | डॉ. भोला सिंह |
13 | हिमाचल प्रदेश | श्रीकांत शर्मा | दर्शाना सिंह |
14 | जम्मू & कश्मीर | डॉ. सतीश पूनिया | रीना कश्यप (हिमाचल प्रदेश), श्री गजेंद्र पटेल |
15 | झारखंड | सौरभ सिंह | निवेदिता सिंह (बिहार) |
16 | कर्नाटक | हरीश द्विवेदी | डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू |
17 | केरलम | प्रो. एम. नागराजा | एम. वेंकटेशन |
18 | लद्दाख | राजकुमार भाटिया (दिल्ली) | - |
19 | लक्षद्वीप | जॉर्ज कुरियन | - |
20 | मध्य प्रदेश | बिप्लब कुमार देब | रेखा वर्मा |
21 | महाराष्ट्र | बैजयंत जय पांडा, श्री अमित मालवीय | सदानंद शेट तनावाडे, श्रीमती कमलजीत सहरावत |
22 | मणिपुर | डॉ. राजदीप रॉय | - |
23 | मेघालय | कनाद पुरकायस्थ | डॉ. नुमल मोमिन (असम) |
24 | मिजोरम | डॉ. भगवत कराड | - |
25 | नगालैंड | अनिल एंटनी | - |
26 | ओडिशा | डी. पुरंदेश्वरी | डॉ. स्वदेश सिंह |
27 | पुदुचेरी | के. सुरेंद्रन | - |
28 | पंजाब | डॉ. सतीश पूनिया | वीरेंद्र सचदेवा, श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर |
29 | राजस्थान | संजय भाटिया | कविता पाटीदार, श्री कुलजीत चहल |
30 | सिक्किम | राजू बिस्ता | - |
31 | तमिलनाडु | राम माधव | निर्मल कुमार सुराणा, श्रीमती डी. के. अरुणा |
32 | तेलंगाना | सुनील बंसल | अभय पाटिल, श्रीमती रेखा शर्मा |
33 | त्रिपुरा | मृगांका देव बर्मन | - |
34 | उत्तर प्रदेश | विनोद तावड़े, श्री जगदीश पटेल | मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा, श्री अनंत ओझा |
35 | उत्तराखंड | राम माधव, श्री अरविंद मेनन | बांसुरी स्वराज |
36 | पश्चिम बंगाल | सुनील बंसल | लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह (बिहार), पिंकी कुशवाहा (बिहार) |