Monday, 04 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: भाजपा महामंत्री राकेश राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग, कहा- आने वाले चुनाव की तैयारी शुरू कर दें
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने आगामी नगर निगम और नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान किया है। इस सिलसिले में उन्होंने जिला होशियारपुर (देहाती, मुकेरियां) में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक के दौरान राकेश राठौर ने कहा कि आने वाले चुनाव संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इसके लिए अभी से जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाएं।