ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 24 August 2026

Punjab News: पंजाब में भाजपा ने अकाली दल से गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम, 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

Punjab News: पंजाब में भाजपा ने अकाली दल से गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम, 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। भाजपा ने अकाली दल के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है।

पटियाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने स्पष्ट किया कि पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में अपनी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारी कर रही है।

गठबंधन की संभावना खारिज

बी.एल. संतोष ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन दोबारा बहाल किए जाने की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनके बयान के बाद दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर विराम लग गया है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। संतोष ने कहा कि पार्टी पंजाब में अपने संगठन को लगातार मजबूत कर रही है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस कर रही है।