ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 31 December 2025

Blast In Punjab: पंजाब के इस जिले में बड़ा धमाका, कई झुलसे, इलाके में मचा हड़कंप

डेली संवाद, बटाला। Blast In Punjab: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में ब्लास्ट हो गया है जिसमें बच्चे समेत पांच लोग झुलस गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के गुरदासपुर जिले में बटाला ( Batala ) के नजदीकी गांव अलोवाल में गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलस गए, जिनमें से तीन लोग एक ही परिवार के हैं, पति, पत्नी और उनका बच्चा, जबकि दो सगे भाई भी इस हादसे में जख्मी हुए हैं। [caption id="attachment_98155" align="aligncenter" width="1200"] Blast In Punjab Blast In Punjab[/caption]

कुछ की हालत गंभीर

सभी घायलों को बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान सूरजवंशी (26), उसकी पत्नी मीना कुमारी (25) बेटा आनंद (6), प्रताप सिंह पुत्र सुरेश सिंह और प्रकाश सिंह (25) निवासी बिहार के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

घायलों ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूर हैं और काम पर जाने से पहले चावल बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही उन्होंने सिलेंडर को उठाकर बाहर खुले स्थान में फेंक दिया, जिसके तुरंत बाद सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से पांचों लोग आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। [caption id="attachment_98156" align="aligncenter" width="1200"] Blast In Punjab Blast In Punjab[/caption]

कुछ की हालत गंभीर

सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बटाला लाया गया। इस मौके पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया जाएगा।