ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 30 June 2025

Blast In Factory: केमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत; हवा में 100 मीटर उछल गए मजदूर

Blast In Factory: केमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत; हवा में 100 मीटर उछल गए मजदूर
डेली संवाद, तेलगांना। Blast In Factory: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हो गया है जिसमें करीब 10 मजदूरों की मौत और कई लोग घायल हो गए है।

केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट

मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना ( Telangana ) के संगारेड्डी जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में 10 मजदूरों की मौत हो गई है और 15 से 20 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बता दे कि यह धमाका सिगाची केमिकल फैक्ट्री में हुआ, जहां रीएक्टर फटने के बाद आग लग गई। धमाके की चपेट में आकर 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कई अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मजदूर 100 मीटर तक हवा में उछलकर दूर गिरे

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि कई मजदूर 100 मीटर तक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इस केमिकल फैक्ट्री की इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया है। घटना के बाद आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।