Friday, 14 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Blast News: श्रमिकों को ले जा रहे वाहन में जोरदार धमाका, 10 की मौत और कई जख्मी
डेली संवाद, बलूचिस्तान। Blast News: बलूचिस्तान (Balochistan) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बलूचिस्तान के हरनाई जिले में शुक्रवार (14 फरवरी) को एक बड़ा विस्फोट हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान के हरनाई जिले में शुक्रवार को हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में 10 कोयला खदान में काम करने वालों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।
ARY न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका उस समय हुआ जब मजदूर शाहराग के कोयला खदान क्षेत्र की ओर जा रहे थे। घटना हरनाई के शाहराग इलाके में हुई, जहां पीड़ित खदान मेंं काम करने वाले मजदूर काम के लिए जा रहे थे।

वहीं घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और इस घटना की जांच की जा रही है।