Thursday, 17 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Blood Circulation: क्या आप जानते योग ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में बेहद असरदार? रोज करें ये योगासन
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Blood Circulation: सेहतमंद रहने के लिए आपको फिजिकली और मेंटली फिट रहना जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज और
योग (Yoga)
करने से आप कई तरह की समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। हेल्दी रहने के लिए ब्लड सर्कुलेशन का सही होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यही हमारे अंगों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है।
yoga for blood circulation[/caption]
pregnant woman[/caption]
ब्लड सर्कुलेशन को नेचुरल तरीके से बेहतर किया जा सकता
जब ब्लड सर्कुलेशन हमारे शरीर में सही रहता है, तो न सिर्फ दिल और दिमाग हेल्दी रहते हैं, बल्कि थकान, सिरदर्द, हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आपको बता दें कि कुछ योगासन हैं जिन्हें करने से ब्लड सर्कुलेशन को नेचुरल तरीके से बेहतर किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम रोजाना कुछ योगाभ्यास करने से Blood Circulation संतुलित रहता है। इससे हमारे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कुछ असरदार योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद कर सकते हैं। [caption id="attachment_78483" align="aligncenter" width="1200"]
yoga for blood circulation[/caption]
अधोमुख श्वानासन
ये योगासन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें आपको अपने दोनों हाथों और पैरों को सीधा करते हुए हिप्स को ऊपर की तरफ उठाना होता है। ताकि त्रिकोण बन सके। इससे आपके दिमाग में सही तरीके से खून का प्रवाह होता है। आपके पैर तो मजबूत बनते ही हैं, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है।हलासन
इस योगासन को करते समय आपको पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाना होता है। इस दौरान आपको अपने हाथों से पीठ को सपोर्ट देना होता है। इसके बाद शरीर को स्थिर रखें। पैरों को घुमाते हुए सिर की तरफ लाएं। बाद में पंंजों को जमीन से लगाएं। अब दोनों हाथों को खोलकर जमीन पर फैला लें। ये भी ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में कारगर है। आपको बता दें कि इससे स्ट्रेस को भी कम किया जा सकता है।विपरीत करणी आसन
विपरीत करणी आसन का रोजाना अभ्यास करने से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्कि आपके शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। इसको करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने हिप्स को दीवार से छूने दें। इसके बाद पैरों को दीवार के साथ ही ऊपर उठाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन दिल की तरफ बढ़ता है। [caption id="attachment_19383" align="aligncenter" width="800"]
pregnant woman[/caption]
इन बातों का रखें ध्यान
- प्रेग्नेंसी में इन योगासनों को करने से बचना चाहिए।
- कोई चोट या बीमारी है तो न करें। या डॉक्टर से कंसल्ट करें।
- दिल की बीमारी होने पर भी इसे करने से बचें।
योग के अन्य फायदे
- शरीर को बनाए लचीला।
- पोश्चर सुधारे।
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे।
- वजन कम करने में फायदेमंद।
- मसल्स पेन से दिलाए राहत।
- शरीर की अकड़न दूर करे।
- तनाव और चिंता कम करे।
- नींद की क्वालिटी सुधारे।
