Saturday, 28 February 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Bolivia: एयरपोर्ट पर रनवे से फिसलकर रोड पर जा गिरा विमान, जोरदार धमाका, 15 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Bolivia Air Force Hercules Plane Crashes Off Runway: शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) बोलिविया (El Alto, Bolivia) के एल आल्टो शहर में वायुसेना का हरक्यूलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के समय विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए छपे नोट लेकर जा रहा था।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बोलिविया
(El Alto, Bolivia)
में खराब मौसम के बीच विमान ने एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की। लैंडिंग के बाद विमान रनवे पर नियंत्रण खो बैठा और फिसलते हुए एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलकर पास की एक व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर विमान गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
[caption id="attachment_103670" align="aligncenter" width="1200"]
Plane Crash News Update[/caption]
Plane Crash News[/caption]
Plane Crash News Update[/caption]
मृतकों के शव सड़क पर बिखरे
हादसे के बाद घटनास्थल पर भयावह दृश्य देखने को मिला। विमान का मलबा, टूटी हुई कारें और मृतकों के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। विमान में मौजूद बैंक के नए नोट भी सड़क पर बिखर गए। नोटों को उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति और अधिक अव्यवस्थित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दुर्घटना के तुरंत बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी उड़ानों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। राष्ट्रीय एयरलाइन ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह बोलिवियाई वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था। [caption id="attachment_103671" align="aligncenter" width="1200"]
Plane Crash News[/caption]