ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 25 September 2026

Bomb Threat: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; चप्पे-चप्पे की तलाशी

Bomb Threat: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; चप्पे-चप्पे की तलाशी

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bomb Threat: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

सूचना मिलते ही PCR वाहन, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। इसके बाद बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने पूरे परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया।

हाईकोर्ट परिसर में चला सर्च ऑपरेशन

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की जांच की। परिसर के अलग-अलग हिस्सों को खंगाला गया और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी गई।

फिलहाल तलाशी के दौरान पुलिस को हाईकोर्ट परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसियां एहतियात के तौर पर जांच जारी रखे हुए हैं।

धमकी भरी कॉल के स्रोत की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस व्यक्ति की ओर से दी गई और कॉल का स्रोत क्या था। कॉल से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

धमकी को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी देने वाले व्यक्ति के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पहले भी सरकारी संस्थानों को मिल चुकी हैं धमकियां

चंडीगढ़ में इससे पहले भी कई सरकारी और सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें स्कूल, पासपोर्ट ऑफिस, हाईकोर्ट और जिला अदालत शामिल हैं।

इसके अलावा पंजाब सचिवालय और सेक्टर-43 बस स्टैंड को भी पूर्व में बम धमकी मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे मामलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

ताजा धमकी के बाद हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और धमकी की वास्तविकता तथा इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच जारी है।