ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 31 July 2026

Bomb Threat: रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Bomb Threat: रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

डेली संवाद, बठिंडा। Bomb Threat: पंजाब के जिला बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

धमकी के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता।

यात्रियों के सामान की जांच

इसी के तहत डॉग स्क्वाड की सहायता से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यात्रियों के सामान की भी सघन जांच की जा रही है।

जीआरपी अधिकारी कुलदीप चंद ने बताया कि धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान के तहत करीब 48 से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।