Saturday, 09 May 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में नशे की ओवरडोज से बॉक्सर की मौत, परिवार ने लगाया बड़ा आरोप
डेली संवाद, मानसा।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आए दिन नशे की चपेट में आकर कई युवा अपनी जान गंवा रहे है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में नशे के चलते एक बॉक्सर की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (
Punjab
) के मानसा (Mansa) शहर में नशे की ओवरडोज से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवदीप सिंह के रूप में हुई हो जो एक बॉक्सिंग खिलाड़ी था। नवदीप सिंह ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई मेडल जीते थे।