Monday, 06 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंचायत का बड़ा फैसला, भागकर शादी करने पर परिवार समेत होगा बहिष्कार
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: अमृतसर (
Amritsar
) के नगर पंचायत अदलीवाल ब्लॉक हरसा छीना ने गांव में सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पंचायत और गांव की आम बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि बिना परिवार की सहमति से होने वाली आपसी शादियों को गांव में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पंचायत के अनुसार, अगर कोई लड़का या लड़की अपनी मर्जी से शादी करता है और उसके परिवार की सहमति नहीं होती, तो उस परिवार का गांव में बहिष्कार किया जाएगा। इसका मतलब है कि ऐसे परिवार के साथ कोई मेल-मिलाप नहीं होगा, उनके सुख-दुख में कोई भागीदारी नहीं होगी और सामाजिक सहयोग भी नहीं मिलेगा।
[caption id="attachment_107029" align="aligncenter" width="512"]
Boycott Decision On Inter Caste Marriage & Drug Dealing[/caption]
Boycott Decision On Inter Caste Marriage & Drug Dealing[/caption]