Saturday, 23 May 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा विजन 2047 पर मंथन, सीएम- विकसित भारत के संकल्प में मजबूत भागीदार बनेगा हरियाणा
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हरियाणा विजन 2047 के क्रियान्वयन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्य को विकसित हरियाणा (Haryana) बनाने के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न विभागों के लिए दीर्घकालिक योजनाओं और एक्शन प्लान पर मंथन किया गया।
बैठक में “विकसित भारत-विकसित हरियाणा” की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए राज्य की आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।