ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 15 June 2025

Bridge Collapse: नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, कई पर्यटकों के बह जाने की आशंका, बचाव कार्य जारी

डेली संवाद, पुणे। Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर आ रही है। जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास में रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। इसमें 25-30 लोगों के बह जाने की आशंका है। विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। [caption id="attachment_74782" align="aligncenter" width="1200"] The bridge on Indrayani river at Kundmala tourist spot in Pune has collapsed The bridge on Indrayani river at Kundmala tourist spot in Pune has collapsed[/caption]

हादसे वाली जगह पुणे से 30 किमी दूर

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार (15 जून) की शाम बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, पुणे जिले के मावल तहसील के कुंदमाला गांव के पास में रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना पुल ढह गया। इसमें 25-30 लोगों के बह जाने की आशंका है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे। [caption id="attachment_74789" align="aligncenter" width="1200"] Pune Bridge Collapse Tragedy Live Pune Bridge Collapse Tragedy Live[/caption]

पुल जर्जर था, क्षमता से ज्यादा लोग

पुणे से कुंडमाला की दूरी 30 किमी है। यह जगह मुंबई के रास्ते में एक्सप्रेसवे में प्रवेश करने से पहले स्थित है। वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल ले जा रहे थे। इसी वजह से पुल भार सहन नहीं कर सका।

मोरबी ब्रिज हादसे में मारे गए थे 135 लोग

इससे पहले गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन बाकी लोग बच नहीं सके थे।

पुल हादसे से पहले की तस्वीरें

[caption id="attachment_74783" align="aligncenter" width="1200"] Photos before the bridge accident Photos before the bridge accident[/caption]

22 एंबुलेंस मौके पर पहुंची

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू कर दिया गया है. पर्यटकों को बचाने के लिए 20-22 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। शाम का समय होने की वजह से बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है, क्योंकि अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ सकती है। जिला मुख्यालय से कई टीमों को बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है। नदी के बहाव की दिशा में आगे के गांवों में भी लोगों को बचाने के लिए काम जारी है। रेस्क्यू के लिए बचाव वैन और फायर टेंडर नाव मौके पर पहुंच गई हैं।