Friday, 20 March 2026
एजुकेशन
BSBE Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस
डेली संवाद, नई दिल्ली।
BSBE Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। यह परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 28 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम मार्च के इसी सप्ताह या अगले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
(BSEB)
का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे बिना किसी परेशानी के उसे चेक कर सकें।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बिहार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल फोन से 56263 नंबर पर BIHAR 12 ROLL NUMBER टाइप कर भेजना होगा। इसके बाद उन्हें अपने परिणाम की जानकारी मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएगी।Bihar Board Result Date 2026: रिजल्ट चेक करने का डिटेल प्रोसेस
- बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट अब किसी समय भी जारी किया जा सकता है।
- रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को 'Bihar BSBE Board 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।