ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 08 December 2025

Punjab News: पंजाब बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, 37 करोड़ की हेरोइन की जब्त

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि BSF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सीमा पर नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सीमा सुरक्षा बल ( BSF ) को बड़ी सफलता मिली है।

पिस्टल के पार्ट्स बरामद

बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पिछले 24 घंटों में कई कार्रवाईयों के दौरान 6.641 किलोग्राम हेरोइन, 429 ग्राम अफीम और एक ड्रोन से पिस्टल के पार्ट्स बरामद किए। यह कार्रवाई अमृतसर और तरनतारन बॉर्डर इलाके में की गई।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बीती रात गांव दाओके, अमृतसर के पास खेतों में संदिग्ध हवाई गतिविधि देखे जाने पर बीएसएफ के जवानों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पीले टेप में लिपटे और इल्यूमिनेशन स्टिक व धातु की रिंग लगे दो बड़े पैकेट बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 6.641 किलोग्राम पाया गया। पैकेट खोलने पर अंदर से 12 छोटे पॉली पैकेट मिले जिनमें हेरोइन भरी हुई थी। दूसरी कार्रवाई में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ ने गांव महावा, अमृतसर के खेतों से अफीम का एक पैकेट (वजन 429 ग्राम) बरामद किया। इसके अलावा, तरणतारण बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन आवाजाही का पता चलते ही बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी में डीजेआई एयर-3 ड्रोन और पिस्टल पार्ट्स बरामद किए गए। यह बरामदगी गांव डल के पास खेतों से हुई।