Wednesday, 25 February 2026
देश
IT Raid: आयकर विभाग की 50 अफसरों की टीम पहुंची विधायक के घर, खंगाले जा रहे दस्तावेज
डेली संवाद, लखनऊ।
IT Raid: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बुधवार सुबह विधायक के आवास पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा अफसरों की टीम गाड़ियों से विधायक के घर पहुंची, और इस दौरान पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही।
मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग (
Income Tax Department
) ने लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर स्थित बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर छापा मारा। करीब 50 से ज्यादा अफसरों की टीम गाड़ियों से विधायक के घर पहुंची, और इस दौरान लखनऊ पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही।
उमाशंकर सिंह की कुल संपत्ति 2022 के शपथ पत्र के अनुसार करीब 54.05 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिसमें 18.05 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 35.99 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके ऊपर 13 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
दस्तावेजों की जांच
आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR
अफसरों ने विधायक के घर से फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, विभाग की ओर से इस कार्रवाई पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उमाशंकर सिंह, जो बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं, इस समय कैंसर से पीड़ित हैं।
उमाशंकर सिंह की कुल संपत्ति 2022 के शपथ पत्र के अनुसार करीब 54.05 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिसमें 18.05 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 35.99 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके ऊपर 13 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।