Sunday, 01 February 2026
पंजाब
Budget 2026: केंद्र सरकार द्वारा बजट में फिर पंजाब के साथ भेदभाव: हरभजन सिंह ETO
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Budget 2026: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र सरकार के 2026 के बजट में पंजाब राज्य के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खुद को किसान हितैषी बताने वाली केंद्र सरकार इस बार भी पंजाब के किसानों को एम.एस.पी. की गारंटी देने में असफल रही है।
[caption id="attachment_101201" align="aligncenter" width="1200"]
Union Budget 2026[/caption]
Harbhajan Singh ETO[/caption]
Union Budget 2026[/caption]
केंद्र पंजाब के साथ भेदभाव कर रही
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्ष 2025 में हुई भारी बारिश के कारण राज्य की सड़कों को हुए भारी नुकसान के मद्देनजर विशेष पैकेज की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने सीमा सुरक्षा के मद्देनजर 1,000 करोड़ रुपये के एक विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की थी, जिससे पुलिस का आधुनिकीकरण किया जाना था। [caption id="attachment_50551" align="aligncenter" width="800"]
Harbhajan Singh ETO[/caption]