ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 30 June 2025

Building Collapsed: ताश के पत्तों की तरह ढह गई 5 मंजिला बिल्डिंग, मची अफरा-तफरी

Building Collapsed: ताश के पत्तों की तरह ढह गई 5 मंजिला बिल्डिंग, मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, शिमला। Building Collapsed: देश में इस पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। वहीं हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) में बीती रात से ही जमकर बारिश हो रही है और बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है।

मिट्टी में मिला 5 मंजिला इमारत

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही शिमला ( Shimla ) के भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला इमारत मिट्टी में मिल गया गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत को पहले ही बीती रात को ही खाली करवा दिया गया था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते इमारत के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आई थी और आज सुबह ही यह भवन गिर गया वहीं, इसके साथ लगते दूसरे भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। जिसके चलते लोग डर-डर के जीने को मजबूर हैं। लोग अपने घरों को खाली कर रहे है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर इसके नीचे फोरलेन का निर्माण हो रहा है और फोरले के चलते ही यह भवन गिरा है। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते भवन के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आई थी और आज सुबह ही यह भवन गिर गया।