Thursday, 23 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सरकार द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि जालंधर में तस्कर के अवैध मकान पर बुलडोजर चला है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की 'नशे के विरुद्ध जंग' मुहिम के तहत जालंधर (
Jalandhar
) पुलिस और नगर निगम ने कुख्यात नशा तस्कर दलीप सिंह उर्फ लाडा के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई बाबा दीप सिंह नगर में जीएमपी फैक्ट्री के पास आरोपी के ठिकाने पर की गई।