Saturday, 01 November 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News:
पंजाब (Punjab) में सरकार द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर
इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब (Punjab) में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर ( Amritsar ) के गांव रणगढ़ में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला है। नशा तस्कर का नाम जौबन प्रीत सिंह है।