ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 12 June 2026

Punjab News: कनाडा पहुंचते ही अकाली नेता को लगा बड़ा झटका, एयरपोर्ट से लौटाया वापिस

Parambans Singh Bunty Romana
Parambans Singh Bunty Romana
डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और फरीदकोट के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा (Parambans Singh Bunty Romana) को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनको कनाडा (Canada) में एंट्री नहीं मिली और टोरंटो एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं फरीदकोट के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा (Parambans Singh Bunty Romana) को कनाडा (Canada) में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। टोरंटो एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद रोमाणा को वापस भारत लौटना पड़ा।

कई मामले शामिल

बंटी रोमाणा ने बताया कि कनाडा के इमिग्रेशन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों का उल्लेख किया गया जिनमें, सीएम आवास घेराव और नगर काउंसिल चुनावों से जुड़े मामले शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही इन मामलों की अदालती सुनवाई का विवरण भी शिकायत में दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीतिक गतिविधियों और सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शनों से जुड़े हैं। इनमें से कोई भी मामला आपराधिक किस्म का नहीं है।

AAP पर साधा निशाना

इस घटनाक्रम के बाद रोमाणा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ की गई शिकायत राजनीतिक प्रेरित है और इसका उद्देश्य उनकी गतिविधियों को प्रभावित करना है।