Saturday, 27 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में सवारियों से भरी रोडवेज बस और टिप्पर की भयानक टक्कर, मची चीख-पुकार
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में रोडवेज बस और टिप्पर की भीषण टक्कर हो गई है जिससे सवारियों में चीख पुकार मच गई।
ड्राइवर घायल
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर ( Jalandhar ) में हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज बस की टिप्पर से भयानक टक्कर हो गई है। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं ड्राइवर भी घायल हो गया है।