ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 19 March 2025

Bus Service Stop: श्री मणिकरण साहिब जाने वालों के लिए बड़ी खबर, बसों चालकों ने किया चक्का जाम

Bus Service Stop: श्री मणिकरण साहिब जाने वालों के लिए बड़ी खबर, बसों चालकों ने किया चक्का जाम

डेली संवाद, पंजाब। Bus Service Stop: पंजाब (Punjab) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बीच इस समय माहौल काफी तनावपूर्ण है। जिसका असर अब पंजाब में भी दिखना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

होशियारपुर से सिख संगठन हिमाचल प्रवास के लिए आगे बढ़े हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया है, जिसके बाद सिख संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

बसें वापस लौट आई

उधर, हिमाचल और पंजाब के बीच खराब माहौल के चलते जालंधर से पंजाब रोडवेज की सरकारी बसें, जो रोजाना श्री मणिकरण साहिब और मनाली के लिए रवाना होती हैं, खराब माहौल के कारण श्री आनंदपुर साहिब से वापस लौट आई हैं।

चंडीगढ़ से शिमला तक पंजाब रूट चल रहा

मिली जानकारी के मुताबिक, मनाली, कुल्लू, श्री मणिकरण साहिब जाने वाली पंजाब के 10 सरकारी डिपो की बसें कुछ समय के लिए बंद कर दी गई हैं। फिलहाल चंडीगढ़ से शिमला तक पंजाब रूट चल रहा है।

उधर, एचआरटीसी ने एडवाइजरी जारी की है। एचआरटीसी ने होशियारपुर के 10 रूट सस्पेंड कर दिए हैं। इसके अलावा स्थिति में सुधार होने तक 10 रूटों पर बस सेवा बंद रहेगी। बता दे कि बीते दिन हिमाचल सरकार की HRTC बस में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था।