Sunday, 30 November 2025
पंजाब
Bus Strike: बसों की स्ट्राइक को लेकर मुलाजिमों ने किया बड़ा ऐलान, जाने
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Bus Strike: बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चल रही हड़ताल की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
strike[/caption]
पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में ये हड़ताल चल रही थी, जिसपर अब कर्मचारी यूनियन विरोध नहीं करेगी। यूनियन ने कहा कि ये सरकार का काम है और हम इसमें दखल नहीं देंगे।
बसें कल से पूरे पंजाब में चलेंगी
पंजाब (Punjab) में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। किलोमीटर स्कीम को लेकर बीते दो दिन से हड़ताल चल रही थी, जिसपर दोबारा फिर सहमति हो गई। परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर से कर्मचारी यूनियन की आज यानी रविवार को 7 घंटे मीटिंग के बाद ये फैसला हुआ। पनबस-PRTC की बसें अब कल से पूरे पंजाब में चलेंगी। [caption id="attachment_54902" align="aligncenter" width="800"]
strike[/caption]
पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में ये हड़ताल चल रही थी, जिसपर अब कर्मचारी यूनियन विरोध नहीं करेगी। यूनियन ने कहा कि ये सरकार का काम है और हम इसमें दखल नहीं देंगे।
सरकार ने 1000 नई बसें चलाने का भी वादा किया
बीते दिनों सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए हड़ताल की अगुआई करने वाले यूनियन के 5 नेताओं को नौकरी से डिसमिस कर दिया गया था। अब उनके सस्पेंशन वापसी और हिरासत में लिए गए कर्मियों को छोड़ने पर सरकार और यूनियन में सहमित बन गई है। सरकार ने 1000 नई बसें चलाने का भी वादा किया है।