ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 02 May 2026

Firing In Punjab: पंजाब में कारोबारी पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर; आरोपी मौके से फरार

Firing In Punjab
Firing In Punjab
डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलियां चलने के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में गोलियां चली है। मिली जानकारी के पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर ( Amritsar ) के जंडियाला गुरु में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने रॉबिन नामक कारोबारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में 4 गोलियां चलाई गई।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार इस हमले में रॉबिन को एक गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि नगर कौंसिल चुनाव नजदीक हैं और रॉबिन कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी कारण इस हमले को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है और आस पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।