Tuesday, 09 June 2026
पंजाब
Punjab News: कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग और पेस्को के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग तथा पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पेस्को) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सब-डिवीजन स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का तत्काल निपटारा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग और पेस्को के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की[/caption]
सैनिक स्कूलों के नवीनीकरण
इससे पहले बैठक के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर तथा निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर विभाग के लिए आवश्यक बजट, कर्मचारियों की पदोन्नतियों तथा विभाग में की जाने वाली भर्ती संबंधी मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सैनिक स्कूलों के नवीनीकरण और आवश्यक वित्तीय संसाधनों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। [caption id="attachment_20392" align="alignnone" width="1200"]
कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग और पेस्को के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की[/caption]