Friday, 30 January 2026
पंजाब
Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि संजीव अरोड़ा की तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (
Sanjeev Arora
) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात में डिनर के बाद सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।