ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 04 November 2025

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann
डेली संवाद,चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) के कैबिनेट मंत्रियों — हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, संजीव अरोड़ा, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह खुड्डियां, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां, तरुनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत — ने सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पंजाब वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यहाँ जारी एक साझे बयान में मंत्रियों ने कहा कि 5 नवंबर 2025 को मनाया जाने वाला यह पवित्र दिन हमें गुरु नानक देव जी की शाश्वत शिक्षाओं की याद दिलाता है, जो “नाम जपो”, “किरत करो” और “वंड छको” के मूल सिद्धांतों पर आधारित हैं। [caption id="attachment_80045" align="alignnone" width="1200"] Punjab Health and Family Welfare Minister Dr Balbir Singh Punjab Health and Family Welfare Minister Dr. Balbir Singh[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मंत्रियों ने लोगों से आग्रह किया कि वे पहले सिख गुरु द्वारा दिखाए मार्ग पर चलें और एक ईश्वर, सभी के लिए समानता, निःस्वार्थ सेवा तथा भाईचारे की भावना के उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाएँ। उन्होंने कहा कि गुरु जी का ‘सरबत दा भला’ (सभी के कल्याण) का दर्शन आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक प्रतीत होता है। [caption id="attachment_81157" align="alignnone" width="1200"] Harpal Singh Cheema Harpal Singh Cheema[/caption] इस अवसर पर मंत्रियों ने सभी नागरिकों, विशेष रूप से पंजाब के लोगों की समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य के लिए अरदास की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पवित्र दिन सभी को भेदभाव से ऊपर उठने और भाईचारे पर आधारित समाज निर्माण के लिए प्रेरित करेगा। मंत्रियों ने लोगों से मानवता की सेवा में योगदान देने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील करते हुए गुरु नानक देव जी द्वारा स्थापित ‘लंगर’ और ‘सेवा’ की परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।