Thursday, 02 October 2025
पंजाब
Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों ने NDA की लिखित परीक्षा की पास, अमन अरोड़ा ने दी बधाई
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, SAS नगर (Mohali) के 47 कैडेटों ने NDA -156 कोर्स के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) (II) लिखित परीक्षा पास कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस संबंध में UPSC ने बुधवार देर शाम परिणाम घोषित किए। यह कोर्स जून 2026 में शुरू होगा।
[caption id="attachment_8358" align="aligncenter" width="800"]
aman arora[/caption]
aman arora[/caption]
47 कैडेटों ने परीक्षा की पास
पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा कि NDA (II) लिखित परीक्षा देने वाले इस संस्थान के 57 कैडेटों में से 47 कैडेटों ने 82.45 प्रतिशत की शानदार सफलता दर से परीक्षा पास की है। यह संस्थान द्वारा NDA (I) या NDA (II) परीक्षाओं के लिए हासिल की गई अब तक की सबसे अधिक सफलता दर है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
कैडेटों को बधाई देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा, ‘ये कैडेट पंजाब का गौरव हैं। मेरी ओर से उन्हें SSB इंटरव्यू और ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएं।’ परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल (रिटायर्ड) अजय एच. चौहान, VSM ने कहा कि कैडेट अब जल्द ही अपना सर्विसेज़ सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू देंगे।