ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 September 2026

Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या, कुछ मिलने पहले गया था विदेश

Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या, कुछ मिलने पहले गया था विदेश

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा (Canada) के कैलगरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान हरजस सिंह (24) के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला पठानकोट का रहने वाला था।

कुछ महीने पहले गया था अमेरिका

बताया जा रहा है कि हरजस सिंह कुछ महीने पहले ही रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था। वहां एक स्टोर में काम करता था। हरजस एक पार्टी में शामिल होने के लिए कनाडा के कैलगरी गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी।

hrjs.jpg

वहीं जैसे ही इसकी सूचना मृतक के घर पहुंची, तो शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है। परिवार ने सरकार से मांग की है कि मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रशासनिक मदद मुहैया कराई जाए।