Tuesday, 05 May 2026
पंजाब
Canada-Punjab News: कनाडा ने पंजाबी युवक को किया डिपोर्ट, जाने पूरा मामला
डेली संवाद, जालंधर/सरे।
Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) के सरे शहर में बढ़ते फिरौती (एक्सटॉर्शन) मामलों के बीच पुलिस ने एक पंजाबी मूल के युवक की पहचान सार्वजनिक की है। Surrey Police Service (SPS) ने 4 मई 2026 को 20 वर्षीय प्रभजोत सिंह की फोटो जारी करते हुए उसे इस आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध बताया है।
पुलिस के अनुसार, प्रभजोत सिंह पहले भी फिरौती मांगने के मामलों में शामिल रहा है। उसे कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी जानकारी Canada Border Services Agency (
CBSA
) को दी गई। इमिग्रेशन जांच में यह पाया गया कि वह कनाडा में रहने के लिए पात्र नहीं है, जिसके चलते उसे देश से डिपोर्ट कर दिया गया।
[caption id="attachment_109530" align="aligncenter" width="1200"]
Punjabi Youth Deported From Canada[/caption]
Canada[/caption]
Punjabi Youth Deported From Canada[/caption]
स्टूडेंट वीजा या अन्य वीजा पर कनाडा आए
SPS का कहना है कि फोटो जारी करने का मुख्य उद्देश्य जनता से सहयोग प्राप्त करना है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी के पास प्रभजोत सिंह या उससे जुड़े आपराधिक मामलों की कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत अधिकारियों से संपर्क करे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पिछले कुछ वर्षों में British Columbia के लोअर मेनलैंड क्षेत्र, विशेष रूप से सरे शहर में एक्सटॉर्शन के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इन घटनाओं में धमकियां देना, गोलीबारी, घरों पर हमले और अन्य हिंसक वारदातें शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कई मामलों में विदेशी युवा, जो स्टूडेंट वीजा या अन्य वीजा पर कनाडा आए थे, इन गिरोहों से जुड़े पाए गए हैं। [caption id="attachment_73784" align="aligncenter" width="1200"]
Canada[/caption]