ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 17 July 2026

Canada News: कनाडा से दुखद खबर, आग में जलकर एक बुजुर्ग पंजाबी दंपति की मौत, परिवार में शोक की लहर

आग में जलकर एक बुजुर्ग पंजाबी दंपति की मौत
आग में जलकर एक बुजुर्ग पंजाबी दंपति की मौत
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है खबर है कि कनाडा में तीन मंजिला इमारत में आग लगने से पंजाबी बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) के एडमोंटन में एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग में एक बुजुर्ग पंजाबी दंपती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों समय रहते बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए।

गैस लीक होने से भड़की आग

मृतकों की पहचान 82 वर्षीय मेजर सिंह और उनकी 80 वर्षीय पत्नी सुरिंदर कौर के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के जगराओं के गांव आलीवाल के रहने वाले थे। जानकारी अमुसार इमारत के बाहर खड़ी एक कार में गैस लीक होने के कारण अचानक आग भड़क उठी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग और घने धुएं से बचने की कोशिश में मेजर सिंह ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, लेकिन गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बचाव दल लगातार इमारत में उनकी तलाश कर रहा है। इस हादसे की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय समुदाय में भी शोक का माहौल है।