ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 20 June 2025

Canada News: कनाडा में भारतीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) से एक बार फिर एक भारतीय छात्र की मौत की खबर सामने आ रही है। कनाडा (Canada) के कैलगरी (Calgary) विश्वविद्यालय में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई।

दूतावास ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी वैंकूवर ( Vancouver ) में भारत के दूतावास में दी है। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह भारतीय छात्रा तान्या त्यागी की "अचानक हुई मौत से दुखी है।" उसने कहा कि वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है और शोक संतप्त परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। [caption id="attachment_75370" align="alignnone" width="1200"] File Photo Of Tanya Tyagi File Photo Of Tanya Tyagi[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारतीय छात्र (Indian Student) की मृत्यु कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। वाणिज्य दूतावास ने मृतक के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हम कैलगरी विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रा तान्या त्यागी की अचानक मौत से दुखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है और शोक संतप्त परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। अधिकारियों ने अभी तक तान्या की मौत के कारण या परिस्थितियों के बारे में और विवरण जारी नहीं किया है।