Thursday, 30 July 2026
दुनिया
Canada News: कनाडा में भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, वर्क परमिट के बाद अब नौकरी के नियमों पर सख्ती
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में पढ़ाई कर रहे सैकड़ों भारतीय छात्रों को पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) नहीं मिलने के बाद अब इमिग्रेशन विभाग ने विदेशी छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। कई छात्रों के आवेदन उनके कोर्स की पात्रता को लेकर खारिज किए गए हैं, जिसके बाद कनाडा (Canada) में वर्क परमिट (Work Permit) को लेकर विवाद बढ़ गया है।
इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन
कनाडा (Canada) के इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने छात्रों को चेतावनी दी है कि वे पढ़ाई के दौरान नौकरी करने के नियमों का सख्ती से पालन करें। विभाग ने साफ किया है कि बिना अनुमति काम करना इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। इसके कारण भविष्य में वर्क परमिट (Work Permit) मिलने में परेशानी, कानूनी कार्रवाई या कनाडा से निष्कासन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
पोर्टेज कॉलेज के छात्रों का विरोध
यह स्पष्टीकरण उस समय आया है जब कैलगरी स्थित पोर्टेज कॉलेज के कई भारतीय छात्र PGWP आवेदन रद्द होने के बाद विरोध कर रहे हैं। कॉलेज ने छात्रों को इस मामले में कानूनी सलाह लेने की बात कही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वह IRCC से इस मामले में लगातार जानकारी मांग रहा है और छात्रों को नई जानकारी से अपडेट करता रहेगा।
कॉलेज ने अपने अपडेट में बताया कि छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ आगे की बातचीत के लिए बैठक भी तय की गई है, जिसमें छात्रों की चिंताओं और सवालों पर चर्चा की जाएगी।
पार्ट-टाइम जॉब को लेकर IRCC के नियम
IRCC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए छात्रों को याद दिलाया कि वे केवल अपने स्टडी परमिट में दी गई शर्तों के अनुसार ही काम कर सकते हैं। विभाग के अनुसार, विदेशी छात्र तभी नौकरी कर सकते हैं जब उनके परमिट में इसकी अनुमति हो।
IRCC की गाइडलाइन:
कैंपस के बाहर काम करने के योग्य छात्र पढ़ाई के दौरान एक सप्ताह में अधिकतम 24 घंटे तक काम कर सकते हैं।
निर्धारित सीमा से ज्यादा काम करना स्टडी परमिट की शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा।
बिना अनुमति नौकरी करने से भविष्य में इमिग्रेशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
नए छात्रों के लिए जरूरी सलाह
कनाडा के फॉल इनटेक में हजारों भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से कई छात्र पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम नौकरी करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नौकरी शुरू करने से पहले अपने स्टडी परमिट की शर्तों को अच्छी तरह समझ लें और नियमों के अनुसार ही काम करें।