ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 26 February 2025

Canada-Punjab News: जालंधर में कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी, पीएपी में तैनात कांस्टेबल गिरफ्तार

डेली संवाद, जालंधर। Canada-Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन विदेश भेजने के नाम पर लोग ठगी का शिकार होते है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में ठगी के आरोपों में पीएपी की 80 बटालियन में तैनात कांस्टेबल बलकार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल पर किसान रणजोध सिंह के बेटे-बेटी को वर्क परमिट (Work Permit) पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 18 लाख 15 हजार 220 रुपये की ठगी का आरोप है।

Canada Immigration

आदमपुर के रणजोध सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी जसप्रीत कौर नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। उसकी क्लास में लवजोत कौर थी। उसने बताया था कि वे लोग कनाडा (Canada) भेजने का काम करते हैं। इसलिए वह पीएपी के सरकारी क्वार्टर में रहते बलकार सिंह और उनकी बेटी से मिले थे।

तब 30 लाख रुपये बेटी को कनाडा भेजने का सौदा तय हुआ। इसके बाद उसने बेटे-बेटी का पासपोर्ट दे दिया था। इसके साथ ह 18 लाख 15 हजार 220 रुपये भी दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी बेटा-बेटी को कनाडा नहीं भेजा और ना ही पैसे वापिस दिए।