Monday, 27 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Canada News: कनाडा में पंजाबी युवती की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में; 3 साल पहले गई थी विदेश
डेली संवाद, लुधियाना।
Canada News: पंजाब के अहमदगढ़ की रहने वाली 29 वर्षीय युवती प्रतिभा गुप्ता की कनाडा (Canada) के ब्रैम्पटन शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके किराए के घर की सीढ़ियों के पास मिला, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद से ही मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि अब तक किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
परिजनों के अनुसार, प्रतिभा करीब साढ़े तीन साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गई थी। वह वहां एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर रही थी और अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित थी। परिवार ने बताया कि घटना वाले दिन शनिवार दोपहर को प्रतिभा ने अपने माता-पिता संजीव कुमार और इंदु जिंदल से लंबी बातचीत की थी। बातचीत के दौरान वह खुश और संतुष्ट नजर आ रही थी, जिससे किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी।
[caption id="attachment_108855" align="aligncenter" width="1200"]
Punjabi Girl Die in Canada[/caption]
Canada News[/caption]
Punjabi Girl Die in Canada[/caption]
सीढ़ियों के पास शव बरामद किया
हालांकि, शाम होते-होते स्थिति अचानक बदल गई। जब परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, तो उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित होकर परिवार ने उसके कार्यस्थल पर संपर्क किया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत कनाडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर की सीढ़ियों के पास प्रतिभा का शव बरामद किया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अहमदगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिभा के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। जिस समय यह घटना हुई, उस घर में मकान मालिक का परिवार मौजूद था, लेकिन मकान मालिक खुद अमेरिका गया हुआ था। ऐसे में समय पर सहायता न मिलने की भी बात सामने आ रही है। [caption id="attachment_75369" align="aligncenter" width="1200"]
Canada News[/caption]