ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 04 September 2026

Canada News: कनाडा में पंजाबी मूल के पूर्व पुलिस अफसर पर बड़ा एक्शन, 9 गंभीर आरोपों के बाद गिरफ्तार

Canada News: कनाडा में पंजाबी मूल के पूर्व पुलिस अफसर पर बड़ा एक्शन, 9 गंभीर आरोपों के बाद गिरफ्तार

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में पंजाबी मूल के पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खबर है कि पूर्व पुलिस अधिकारी कलविंदर दोसांझ को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में पंजाब मूल के पूर्व पुलिस अधिकारी कलविंदर दोसांझ को वित्तीय अपराधों से जुड़ी जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। वैंकूवर पुलिस ने करीब ढाई साल की जांच के बाद उसे सरे स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।

कुल 9 आरोप लगाए गए

दोसांझ पर धोखाधड़ी, चोरी और पद के कथित दुरुपयोग समेत कुल 9 आरोप लगाए गए हैं। बता दे कि दोसांझ वैंकूवर पुलिस विभाग में 25 साल से अधिक समय तक सेवाएं दे चुके हैं।पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ 5,000 कनाडाई डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी के 4, चोरी के 4 और लोक सेवक के तौर पर विश्वास के उल्लंघन का एक आरोप है।

kalwinder dosanjh.jpg

मामले में 51 वर्षीय सरबजीत सिंह गिल को भी सह-आरोपी बनाया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी से जुड़े 6 आरोप दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों से जुड़े कथित अपराध दिसंबर 2017 से जुलाई 2025 के बीच वैंकूवर, सरे और ब्रिटिश कोलंबिया के अन्य इलाकों में हुए।

वकीलों ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, दोसांझ के वकीलों ने पुलिस के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि दोसांझ निर्दोष हैं और गिरफ्तारी को दोष साबित होने के तौर पर नहीं देखा जा सकता।