ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 August 2026

Canada News: कनाडा में पंजाब की युवती की सड़क हादसे में मौत, 4 साल पहले गई थी विदेश

Canada News: कनाडा में पंजाब की युवती की सड़क हादसे में मौत, 4 साल पहले गई थी विदेश

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

मिली जानकारी का मुताबिक पंजाब की युवती की कनाडा (Canada) में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान 24 वर्षीय रमनदीप कौर मान के रूप में हुई है, जो जगराओं के पास स्थित गुडे गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

ramndeep.jpg

बताया जा रहा है कि रमनदीप कौर करीब चार साल पहले उच्च शिक्षा हासिल करने और बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से कनाडा गई थी। शुरुआत में वह मैनिटोबा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। करीब छह महीने पहले वह मैनिटोबा से एडमंटन चली गई थी, जहां उसने कनाडाई पुलिस में नौकरी हासिल की थी।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

रिपोर्ट्स के अनुसार रमनदीप कौर ड्यूटी पर थी और एक आरोपी को जेल ले जा रही थी। इसी दौरान उसकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि रमनदीप को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

रमनदीप कौर की मौत की खबर सामने आने के बाद एडमंटन पुलिस विभाग ने भी शोक व्यक्त किया। पुलिस विभाग की ओर से रमनदीप के निधन पर दुख जताते हुए उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। रमनदीप की अचानक हुई मौत से पंजाब में उसके परिवार और गांव में भी शोक की लहर है।