Thursday, 28 May 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ
डेली संवाद, कनाडा।
Canada Work Permit: कनाडा (Canada) में इन दिनों ग्रेजुएशन का सीजन चल रहा है, जहां हजारों अंतरराष्ट्रीय छात्र, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल हैं, अपनी बैचलर्स और मास्टर्स डिग्री पूरी कर रहे हैं।
जून तक चलने वाले इस ग्रेजुएशन सीजन के बाद अब इन छात्रों का अगला कदम कनाडा (Canada) में नौकरी ढूंढना और करियर शुरू करना होगा। कुछ छात्रों के पास पहले से जॉब ऑफर मौजूद है और वे जल्द ही अपनी कंपनियों में काम शुरू करने वाले हैं।
Canada News[/caption]
Study In Canada[/caption]
PGWP के लिए जरूरी दस्तावेजों में कोर्स पूरा होने का प्रमाण पत्र, ऑफिशियल ट्रांसक्रिप्ट, वैध पासपोर्ट, फोटो और आवेदन फॉर्म शामिल होते हैं। आवेदन प्रक्रिया IRCC अकाउंट बनाकर शुरू होती है, जहां जरूरी सवालों के जवाब देकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए जाते हैं। इसके बाद 255 कनाडाई डॉलर की फीस जमा करनी होती है और जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक्स भी देना होता है।
किसी भी नौकरी में काम कर सकते
कनाडा (Canada) में पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद सीधे नौकरी शुरू करना संभव नहीं होता, क्योंकि इसके लिए वैध वर्क परमिट (Work Permit) जरूरी होता है। ग्रेजुएशन के बाद काम करने के लिए छात्रों को “पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट” (PGWP) लेना पड़ता है, जो एक ओपन वर्क परमिट होता है। इसका मतलब है कि छात्र किसी एक कंपनी से बंधे नहीं रहते और कनाडा में कहीं भी, किसी भी नौकरी में काम कर सकते हैं। [caption id="attachment_104483" align="aligncenter" width="1200"]
Canada News[/caption]
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
PGWP की एक बड़ी खासियत यह है कि यह परमानेंट रेजिडेंसी (PR) के लिए भी मददगार साबित होता है, क्योंकि इससे उम्मीदवार की इमिग्रेशन प्रोफाइल मजबूत होती है। इसके तहत छात्र फुल-टाइम, पार्ट-टाइम नौकरी कर सकते हैं और चाहें तो अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। PGWP के लिए आवेदन केवल वही छात्र कर सकते हैं जिन्होंने कनाडा (Canada) के डेजिग्नेटेड लर्निंग इंस्टीट्यूशन (DLI) से पढ़ाई की हो और उनका कोर्स इस वर्क परमिट के लिए योग्य हो। खासकर हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, साइंस, मैथ्स और ट्रेड्स जैसे क्षेत्रों के छात्रों को इसमें प्राथमिकता मिलती है।दूसरे वर्क परमिट के लिए आवेदन
इस वर्क परमिट की अवधि आमतौर पर 8 महीने से 3 साल तक होती है और इसे आगे रिन्यू नहीं किया जा सकता। अगर इसकी अवधि खत्म हो जाती है, तो कनाडा में काम जारी रखने के लिए किसी दूसरे वर्क परमिट के लिए आवेदन करना पड़ता है। आवेदन करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि पासपोर्ट पूरी अवधि के लिए वैध हो। [caption id="attachment_80197" align="aligncenter" width="1200"]
Study In Canada[/caption]
PGWP के लिए जरूरी दस्तावेजों में कोर्स पूरा होने का प्रमाण पत्र, ऑफिशियल ट्रांसक्रिप्ट, वैध पासपोर्ट, फोटो और आवेदन फॉर्म शामिल होते हैं। आवेदन प्रक्रिया IRCC अकाउंट बनाकर शुरू होती है, जहां जरूरी सवालों के जवाब देकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए जाते हैं। इसके बाद 255 कनाडाई डॉलर की फीस जमा करनी होती है और जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक्स भी देना होता है।