Monday, 22 June 2026
दुनिया
Canada Visa Rules 2026: कनाडा सरकार ने बदले असाइलम और वीजा नियम, पंजाबियों पर होगा बड़ा असर
डेली संवाद, चंडीगढ़/कनाडा।
Canada Visa Rules 2026: कनाडा में रह रहे पंजाबियों और अन्य प्रवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा (Canada) की इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) ने इमिग्रेशन सिस्टम को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए बिल C-12 के तहत छह महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। इन नए नियमों का उद्देश्य शरणार्थी दावों (Asylum Claims) की प्रक्रिया को तेज करना, लंबित मामलों का बोझ कम करना और वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सुरक्षा प्रदान करना है।
IRCC के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में शरणार्थी मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है, जिसके कारण इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) पर लंबित मामलों का दबाव बढ़ गया था। इसी को देखते हुए कनाडा (Canada) सरकार ने नई समय-सीमाएं और प्रशासनिक सुधार लागू किए हैं।
कनाडा में असाइलम का दावा
नए नियमों के तहत अब कोई भी व्यक्ति कनाडा (Canada) पहुंचने के एक वर्ष के भीतर ही शरणार्थी (Asylum) दावा कर सकेगा। यदि कोई व्यक्ति एक वर्ष से अधिक समय बाद दावा करता है, तो उसका मामला IRB के पास नहीं भेजा जाएगा और उसे अयोग्य माना जाएगा।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके अलावा, अमेरिका (USA) से कनाडा (Canada) की सीमा को आधिकारिक चेकपोस्ट के बजाय किसी अन्य रास्ते से पार करने वाले लोगों के लिए भी नई शर्त लागू की गई है। ऐसे लोगों को कनाडा (Canada) पहुंचने के 14 दिनों के भीतर शरणार्थी दावा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद किए गए दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।आवेदन प्रक्रिया आधुनिक
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया है। अब ऑनलाइन आवेदन प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा और केवल पूर्ण दस्तावेजों के साथ जमा किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इससे प्रक्रिया में होने वाली अनावश्यक देरी को कम करने में मदद मिलेगी। एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत IRCC को अब कानूनी रूप से यह अधिकार मिल गया है कि वह शरणार्थियों से जुड़ी जानकारी अन्य संघीय और प्रांतीय सरकारी विभागों के साथ साझा कर सके। सरकार का कहना है कि इससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।