Tuesday, 10 March 2026
पंजाब
Punjab News: कानियांवाली माइनर की क्षमता और पानी का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा- बरिंदर कुमार गोयल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा में भरोसा दिया कि गंग कैनाल से निकलने वाली कानियांवाली माइनर की क्षमता और इसमें पानी के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए निरंतर पानी मिलता रहे।
कैबिनेट मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान फ़रीदकोट से विधायक गुरदित्त सिंह द्वारा कानियांवाली माइनर को पक्का करने तथा इसकी चौड़ाई/क्षमता बढ़ाने संबंधी पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि कानियांवाली माइनर की डिज़ाइन डिस्चार्ज क्षमता 24.95 क्यूसेक है और इसकी लंबाई 28,000 फुट है। उन्होंने बताया कि इस माइनर का वर्ष 1995 में ब्रिक लाइनिंग किया गया था।