Monday, 04 May 2026
पंजाब
Punjab News: फौजी को छोड़ने जा रहे परिवार के साथ हादसा, नेशनल हाईवे पर कार बनी आग का गोला
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News पंजाब के जिला अमृतसर (
Amritsar
) के जंडियाला गुरु क्षेत्र में राष्ट्रीय मार्ग पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी था।
हालांकि, सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार पटी के कच्चे पक्के गांव से जंडियाला गुरु आए थे। कार में एक सेना का जवान भी मौजूद था, जो छुट्टी के बाद जम्मू जाने वाला था।