ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 August 2026

CBI Raid in Jalandhar: जालंधर में CBI की टीम ने मारा छापा, सीनियर अफसर को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

CBI Raid in Jalandhar: जालंधर में CBI की टीम ने मारा छापा, सीनियर अफसर को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

डेली संवाद, जालंधर। CBI Raid in Jalandhar: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन (Jalandhar Cantt Railway Station) पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर को 66 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ (Chandigarh) से आई CBI टीम ने शिकायत के आधार पर की।

ठेकेदार की शिकायत पर हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई (CBI) इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ब्रिज वर्कशॉप में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि रेलवे के ही एक ठेकेदार ने रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई के पास दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और सबूत जुटाने के बाद जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ ले गई CBI

कार्रवाई पूरी होने के बाद सीबीआई की टीम आरोपी इंजीनियर को अपने साथ चंडीगढ़ ले गई। मामले में आगे की जांच जारी है और सीबीआई यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

RPF ने क्या कहा?

इस संबंध में RPF थाना जालंधर कैंट के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह सीबीआई की टीम ने की है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी सीबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय से ही प्राप्त की जा सकती है।