ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 August 2026

Accident News: बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस; 7 लोगों की मौत और 11 घायल

Accident News: बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस; 7 लोगों की मौत और 11 घायल

डेली संवाद, चंबा। Accident News: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से घायल हो गए है।

7 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा (Chamba) में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में 11 यात्री घायल बताए हो गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि शर्मा ट्रैवलर्स की यह बस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान चालुज मोड़ के पास अचानक चालक बस पर से संतुलन खो बैठा और बस नीचे की ओर गिर गई।

मौके पर चीख-पुकार मची

बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस को हटाया गया, फिर अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के समय बस में लगभग 17 से 18 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल तीसा भिजवाया।