Thursday, 04 December 2025
पंजाब
Punjab News: नशे में धुत ASI ने स्कूल बस समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 500 मीटर तक दौड़ाई बेकाबू कार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: नशे में धुत एक ASI द्वारा सड़क पर तांडव मचाने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नशे में धुत एक ASI ने सड़क पर 12 से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मार दी।
नशे में धुत ASI ने स्कूल बस समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर[/caption]
चपेट में 12 से ज्यादा गाड़ियां
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस ( Chandigarh Police ) के सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) ने नशे में धुत होकर वन वे रोड पर गलत साइड से कार घुसा दी और इसके बाद ओवरस्पीड से कार चलाने लगा जिसके चपेट में 12 से ज्यादा गाड़ियां आ गई।नशे में धुत बेकाबू कार
एएसआई का नाम दलजीत सिंह बताया जा रहा है जो चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है। बताया जा रहा है कि बर्ड वाला से कैंबवाला की सिंगल रोड पर नशे में धुत एएसआई दलजीत ने अपनी बेकाबू कार दौड़ाई। कार ने 500 मीटर के दायरे में रास्ते में आने वाली गाड़ियों, बाइक को टक्कर मारी। [caption id="attachment_95698" align="alignnone" width="1200"]
नशे में धुत ASI ने स्कूल बस समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर[/caption]