ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 26 August 2026

Punjab News: चंडीगढ़ में चीनी का लंगर: बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, लोगों को बांटेंगे चीनी

Punjab News: चंडीगढ़ में चीनी का लंगर: बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, लोगों को बांटेंगे चीनी

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है। कांग्रेस की ओर से आज सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में दोपहर करीब 12:30 बजे विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को चीनी बांटकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।

चंडीगढ़ कांग्रेस का कहना है कि पिछले कुछ समय में कई स्थानों पर चीनी के दाम में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, रोजमर्रा की जरूरत वाली इस वस्तु की कीमत बढ़ने से आम परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद पेट्रोल, खाद्य पदार्थों और रसोई से जुड़ी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

लकी के मुताबिक, महंगाई का असर केवल रसोई के बजट तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के आने-जाने और रोजमर्रा के खर्च भी बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में कभी बढ़ोतरी और कभी मामूली कमी की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर कीमतें बढ़ जाती हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है।

चीनी बांटकर करेंगे विरोध

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चीनी लगभग हर घर में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तु है। ऐसे में इसके दाम में अचानक हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आज लोगों के बीच चीनी वितरित करेंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।

पार्टी ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।