ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 22 July 2026

Punjab News: चंडीगढ़ में BJP कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसान: पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका, हुई धक्का-मुक्की

भाजपा ऑफिस का घेराव करने पहुंचे किसान
भाजपा ऑफिस का घेराव करने पहुंचे किसान
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आज चंडीगढ़ पहुंच गए है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में मंगलवार को चंडीगढ़ में किसानों ने प्रदर्शन किया। पंजाब के अलग-अलग जिलों से पहुंचे किसान सेक्टर-35 स्थित किसान भवन से भाजपा कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

इस दौरान पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया, जिससे किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प हुई। पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद किसानों ने मौके पर ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एसकेएम के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कई राज्यों में टोल प्लाजा को मुफ्त करवाया गया है। जिन इलाकों में टोल प्लाजा नहीं थे, वहां भाजपा कार्यालयों और पार्टी नेताओं के आवासों का घेराव करने का फैसला लिया गया था। बता दे कि चंडीगढ़ में किसान संगठनों ने सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। किसान नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें निर्धारित स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा मांगपत्र

किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मौके पर बुलाकर मांगपत्र सौंपने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्होंने इसे पर्याप्त नहीं माना। उनका कहना है कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए केंद्र सरकार को सीधे किसानों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए और जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।