Saturday, 02 May 2026
पंजाब
Chandigarh News: नगर निगम के कर्मचारी का जंगल में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Chandigarh News: चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित जंगल क्षेत्र में नगर निगम के एक कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो मनीमाजरा का ही रहने वाला था और नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
स्थानीय लोगों ने जंगल क्षेत्र में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मनीमाजरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।