Thursday, 29 January 2026
पंजाब
Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ निगम पर BJP का कब्जा, सौरभ जोशी बने मेयर
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। आज हुए मेयर चुनाव में भाजपा के सौरभ जोशी नए मेयर बन गए हैं। बता दें कि मेयर के चुनाव के लिए हाथ उठाकर वोटिंग हुई।
भाजपा (
BJP
) के 18 पार्षदों ने पार्टी के उम्मीदवार सौरभ जोशी को वोट दिया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को सात और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। वोटिंग से पहले ही कई पार्षदों ने तो भाजपा पार्षद सौरव जोशी को बधाई दे दी थी।